Wednesday, October 21st, 2026

छत्तीसगढ़ में रेल नहीं रोक पाए किसान, प्रशासन रही चौकस

रायपुर
केंद्र सरकार के कृषि संबंधी तीन कानूनों के विरोध में छत्तीसगढ़ के किसानों ने भी रायपुर के पास रेल रोकने की कोशिश की। प्रशासन की तैयारियों की वजह से वे रेल का चक्का जाम तो नहीं कर पाए, लेकिन आरंग रेलवे स्टेशन पर पहुुंचने का रास्ता जरूर रोक दिया। किसानों ने स्टेशन परिसर के ठीक बाहर एक सड़क पर सभा की,इसकी वजह से करीब 3 घंटों तक स्टेशन जाने का रास्ता बंद रहा।

अखिल भारतीय किसान संघर्ष समिति के आह्वान पर यहां छत्तीसगढ़ किसान मजदूर महासंघ ने रेल रोकने की योजना बनाई थी। महासंघ की कोर कमेटी ने रायपुर विशाखापट्टनम रेल खंड पर आरंग रेलवे स्टेशन पर रेल रोकने की तैयारी की थी।  तय हुआ था कि दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक रेल ट्रेक पर जुटकर रेलवे का संचालन बाधित किया जाए। आरंग में किसानों की सभा शुरू होने से पहले भारी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती हो गई।

आसपास के गांवों से जुटे सैकड़ो किसानों ने रेलवे स्टेशन अंडरब्रिज के पास सड़क पर सभा की। इस दौरान केंद्र सरकार की नीतियों को किसान विरोधी बताया गया। किसान नेताओं ने कहा, केंद्र सरकार की ओर से लाए गए तीनों कृषि संबंधी कानून किसानों को पूंजीपतियों का बंधुआ बना देंगे। किसानों ने सरकार ने तीनों कानून वापस लेने की मांग की। उनका कहना था कि सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी कानून लागू करे।

 

#रेल न

Source : Agency

पाठको की राय